BGMI खेलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

September 07, 2023

Mona Dixit

BGMI प्लेयर्स अपनी टीम से सलाह किए बिना ही कहीं भी ड्रॉप कर जाते हैं। ड्रॉप करने से पहले टीम से अच्छी तरह बात करें।

घनी आबादी वाली जगहों पर उतरने के बजाय कम घनी आबादी वाले जगहों पर उतरें।

प्लेयर द्नारा की जाने वाली एक सबसे बड़ी गलती सेफ जोन को अनदेखा करना है। इससे वे अक्सर दुश्मनों का शिकार हो जाते हैं।

लूट से ज्यादा सेफ जोन में रहें। अगला जोन कब मून होगा, यग जानने के लिए मिनी मैप और टाइमर पर ध्यान दें।

कई प्लेयर्स जल्दबाजी में उस मैप पर लैंड कर जाते हैं, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं होती है। इससे वे घात लगाए बैठे दुश्मनों का शिकार बन जाते हैं।

हमेशा आसपास के प्लेयर्स को सुनें। गोलियों, पदचापों और कार की आवाजों पर ध्यान रखें।

कई प्लेयर्स लापरवाही से गाड़ी चलाने की गलती करते हैं। इससे दुश्मन का ध्यान उनकी तरफ जाता है और वे आसान निशाना बनाते हैं।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कम शोर करें। पलटने या फंसने की स्थिति को कम करने के लिए सड़कों और रास्तों पर बने रहें।

BGMI में सर्वाइव करना भी किल पाने जितना ही जरूरी है। कुछ प्लेयर्स लड़ाई में जरूरत से ज्यादा एक्टिव होने की गलती करते हैं।

फाइट में शामिल होने से पहले समझें कि क्या वह जरूरी है और आपके कुछ उसका हिस्सा बनना चाहिए। इससे लंबे समय तक सर्वाइव कर पाएंगे।

Thanks For Reading!

Vivo V29e की सेल शुरू, मिल रही छूट

अगली वेब स्टोरी देखें.