comscore
08 Sep, 2023 | Friday
ट्रेंडिंग : Auto NewsBest Recharge PlaniPhone 15Social Media AddictionChandrayaan 3

G20 India App से मिलेगी समिट की पूरी जानकारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

G20 India App: जी20 समिट के लिए भारत सरकार द्वारा G20 India App पेश कर दी गई है। इस ऐप में आपको इस सम्मेलन से जुड़ी हर पल की जानकारी डिटेल में मिलेगी।

Edited By: Manisha

Published: Sep 06, 2023, 05:58 PM IST | Updated: Sep 08, 2023, 02:30 PM IST

G20
G20

Story Highlights

  • G20 India ऐप में समिट से जूरी सभी जानकारियां मिलेंगी।
  • पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है।
  • जी-20 इंडिया ऐप को एंड्रॉइड और iPhone में डाउनलोड किया जा सकता है।

G20 India App launch: नई दिल्ली में जी20 समिट को लेकर तैयारियां जोरो पर है। 9 और 10 सितंबर को होने वाले इस आयोजन के लिए दिल्ली सजाई गई है। इस समिट में बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए भारत सरकार ने जी20 इंडिया ऐप भी लॉन्च किया है। PM Modi ने सभी मंत्रियों को यह ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया है। यहां हम आपको इस ऐप के डिटेल में बता रहे हैं।

PM Modi ने आज बुधवार को यह ऐप सभी मंत्रियों को डाउनलोड करने की सलाह दी है। बता दें, यह ऐप Google Play Store और App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। इसे आम जनता भी अपने स्मार्टफोन में आसानी से डाउनलोड कर सकती है।

अगर आप भी इस समिट के लिए उत्साहित हैं और इससे जुड़ी एक भी पल की जानकारी मिल नहीं करना चाहते, तो आप भी इस ऐप को प्ले स्टोर व ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें ऐप को डाउनलोड और इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस।

How to Download G20 India App?

1. G20 India App को एंड्रॉइड यूजर्स Google Play store से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, iPhone यूजर्स इस ऐप को App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. फोन में ऐप इंस्टॉल होने के साथ आप इसे सभी फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।

3. इसके अलावा, इस ऐप में अंग्रेजी व हिंदी भाषा समेत अन्य भाषाओं का सपोर्ट शामिल है। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऐप की भाषा सेट कर सकते हैं।

G20 India App Features

ऐप के फीचर्स की बात करें, तो इसमें सबसे पहले आप G20 के बारे में सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें जी20 सम्मेलन क्या है? यह कब शुरू हुआ? और इसमें कौन-कौन से देश शामिल है, यह सभी जानकारी आपको पढ़ने को मिल जाएगी। इसके अलावा, इसमें पिछले जी20 सम्मेलनों की भी सम्पूर्ण जानकारियां दी गई है।

इसके अलावा, G20 India 2023 सम्मेलन से जुड़ी जानकारी इस ऐप में दी गई है। इस साल इस समिट में क्या कुछ खास होगा, यह सभी रियलटाइम जानकारी आपको इस ऐप के जरिए मिल जाएगी।

इतना ही नहीं यह ऐप मैप का भी काम करने वाला है। अगर आपको प्रगति मैदान स्थित मंडपम में जान है, तो आप अपनी लोकेशन इसमें डाल सकते हैं। खास तौर पर फीचर डेलिगेट्स के काम का है। इसके अलावा, इस ऐप में ट्रांसलेशन की सुविधा भी मौजूद है।

Author Name | Manisha

STAY UPDATED WITH OUR NEWSLETTER

Select Language