comscore
08 Sep, 2023 | Friday
ट्रेंडिंग : Auto NewsBest Recharge PlaniPhone 15Social Media AddictionChandrayaan 3

Samsung Galaxy S23 FE 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE 5G की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। साथ ही, फोन के स्टोरेज ऑप्शन का खुलासा भी हो गया है। स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

Edited By: Mona Dixit

Published: Sep 08, 2023, 01:51 PM IST

Samsung Galaxy S23 FE
Samsung Galaxy S23 FE

Story Highlights

  • Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन की कीमत सीरीज के बाकी फोन से कम होगी।
  • फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ भारत में एंट्री कर सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE 5G पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra लॉन्च किए थे। अब कंपनी इस महीने Galaxy S23 FE 5G पेश करने के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सीरीज के फैन एडिशन की ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही, लीक रिपोर्ट्स में इसके खास स्पेसिफिकेशन भी पता चल गए हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की कीमत टिप हुई है। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Samsung Galaxy S23 FE 5G Price in India

लोकप्रिय टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) अकाउंट से Samsung Galaxy S23 FE 5G की कीमत और वेरिएंट का खुलासा किया है। ट्वीट के अनुसार, स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 54,999 रुपये होगी। वहीं, टॉप वेरिएंट को कंपनी 59,999 रुपये में लॉन्च करेगी।

फोन के स्पेसिफिकेशन

कीमत के अलावा, फीचर्स, लॉन्च डेट और सेल डेट से संबंधित कोई जानकारी टिप्स्टर ने नहीं है। हालांकि, स्मार्टफोन को Geekbench पर स्पॉट किया जा चुका है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन के अमेरिकी वेरिएंट को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर SM-S711U और SM-S711U1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।

स्मार्टफोन Android 13 पर रन करेगा। इसमें 6.4 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का दूसरा सेंसर और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होने की उम्मीद है।

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन 4500mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। Galaxy S23 के मुकाबले FE मॉडल को किफायती दाम में पेश किया जाएगा।

जल्द कंपनी फोन की लॉन्च डेट और कई कम्फर्म फीचर्स अनाउंस कर सकती है। सटीक कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही चलेगा।

Author Name | Mona Dixit

STAY UPDATED WITH OUR NEWSLETTER

Select Language