comscore
08 Sep, 2023 | Friday
ट्रेंडिंग : Auto NewsBest Recharge PlaniPhone 15Social Media AddictionChandrayaan 3

Redmi Note 13 Pro फोन में मिलेगी तगड़ी फास्ट चार्जिंग स्पीड! 3C सर्टिफिकेशन से फीचर्स लीक

Redmi Note 13 Pro फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन की फास्ट चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

Edited By: Manisha

Published: Sep 06, 2023, 01:31 PM IST

Redmi
Redmi

Story Highlights

  • Redmi Note 13 Pro फोन 3C सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट
  • फोन में मिल सकती है 67W फास्ट चार्जिंग
  • Redmi Note 12 Pro भी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आया था

Redmi Note 13 सीरीज अक्टूबर महीने में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है, जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो इस सीरीज का प्रो वेरिएंट चीनी की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो लिस्टिंग के जरिए फोन का मॉडल नंबर और फास्ट चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई है। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में 5G कनेक्टिविटी भी मिलेगी। बता दें, Xiaomi कंपनी ने Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को भी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया था।

लीक रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर 2312DRA50C के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। बता दें, इससे पहले यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ TENNA पर स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन की फास्ट चार्जिंग क्षमता की डिटेल सामने आई है। लिस्टिंग की मानें, तो यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलेगा।

67W फास्ट चार्जिंग और 5जी कनेक्टिविटी के अलावा फोन 3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की डिटेल सामने नहीं आई है।

Redmi Note 13 Pro के लीक फीचर्स

पुरानी लीक रिपोर्ट्स में रेडमी नोट 13 प्रो फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि रेडमी के इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, फोन में 6GB RAM, 8GB RAM, 12GB RAM और 16GB RAM के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। वहीं, स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB ऑप्शन मिल सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,020mAh की हो सकती है, जिसके साथ इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Author Name | Manisha

STAY UPDATED WITH OUR NEWSLETTER

Select Language