comscore
01 Sep, 2023 | Friday
ट्रेंडिंग : Auto NewsBest Recharge PlaniPhone 15Social Media AddictionChandrayaan 3

Free Fire MAX के बेस्ट Pets, आसानी से जीत पाएंगे गेम

Free Fire MAX में कई Pets मिलते हैं। सभी की स्किल अलग-अलग हैं और यह विभिन्न तरीकों से गेम जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। यहां कुछ ऐसे Pets बताए गए हैं, जो प्रो प्लेयर्स के लिए आसान जीत दिलाएंगे।

Edited By: Mona Dixit

Published: Sep 01, 2023, 04:01 PM IST

Free Fire MAX Best Pet
Free Fire MAX Best Pet

Story Highlights

  • Free Fire MAX के बेस्ट पेट्स की लिस्ट में Detective Panda भी शामिल हैं।
  • गेम में सभी प्लेयर्स के पास एक शानदार स्किल है।
  • गेम के प्लेयर्स पेट्स की मदद से गेम जीत सकते हैं।

Free Fire MAX में अलग-अलग स्किल के साथ कई Pets मिलते हैं। प्लेयर्स इन पेट्स का यूज करके न सिर्फ गेम को मजेदार बना सकते हैं। बल्कि इनकी एबिलिटी गेम जीतने में भी गेमर्स की मदद करती है। गेम में कई पेट्स मिलते हैं। नए प्लेयर्स को बहुत सोच-समझकर पेट्स का यूज करना चाहिए। उन्हें अपने गेमप्ले और पेट्स की स्किल को ध्यान में रखकर पेट्स सिलेक्ट करने चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में प्रो प्लेयर्स के लिए बेस्ट पेट्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

Free Fire MAX Best Pets

Beaston

इस पेट का यूजर्स प्लेयर्स द्वारा दक्षता में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसकी स्किल का नाम हेल्पिंग हैंड है, जो फ्री फायर मैक्स में उपलब्ध विभिन्न ग्रेनेड की फेंकने की दूरी को बढ़ाता है।

अपने शुरुआती लेवल पर पेट प्लेयर्स को फ्रैग, ग्लू वॉल, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड की लिमिट को 10% तक बढ़ाने की सुविधा देता है। गेमर्स फेंकने की दूरी को 30% तक बढ़ाने के लिए इसे एडवांस कर सकते हैं। अधिक किल्स पाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह पेट शानदार ऑप्शन है।

Rockie

रॉकी एक दमदार स्किल वाला पेट है। यह उन गेमर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो एक्टिव स्किल वाले कैरेक्टर का यूज करते हैं। इस पेट की स्टे चिल स्किल एक्टिव स्किल के कूलडाउन टाइम को छह प्रतिशत तक कम कर देता है।

रॉकी को हाई लेवल पर अपग्रेड करने पर गेमर्स एबिलिटी की कूलडाउन अवधि को 15% तक कम कर सकते हैं। इससे प्लेयर्स युद्ध के मैदान में अपने इन-गेम कैरेक्टर की एक्टिव स्किल का अच्छी तरह से यूज कर सकते हैं।

Detective Panda

डिटेक्टिव पांडा Free Fire MAX में टॉप रेटेड पेट्स में से एक है। इसकी स्किल का नाम पांडा ब्लेसिंग है। यह एबिलिटी प्लेयर्स को अपने एचपी को रीस्टोर करने की सुविधा देती है। यह क्लोज फाइट में बहुत उपयोगी है।

इस स्किल के साथ प्लेयर्स पेट के शुरुआती लेवल पर प्रति एलिमिनेशन चार एचपी तक पा सकते हैं। इसे अधिकतम स्तर पर अपग्रेड करके गेमर्स मैच में प्रत्येक किल के लिए 10 एचपी तक रीस्टोर कर सकते हैं।

Author Name | Mona Dixit

STAY UPDATED WITH OUR NEWSLETTER

Select Language