comscore
08 Sep, 2023 | Friday
ट्रेंडिंग : Auto NewsBest Recharge PlaniPhone 15Social Media AddictionChandrayaan 3

WWDC 2023: इन ही iPhones को मिलेगा लेटेस्ट iOS 17 का अपडेट, यहां देखें लिस्ट

Apple ने WWDC 2023 इवेंट में iOS 17 को लॉन्च कर दिया है। साथ ही, उन आईफोन्स की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें इस सॉफ्टवेयर का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा, उन डिवाइस के बारे में भी बताया गया है, जिनके लिए सॉफ्टवेयर का अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा।

Edited By: Ajay Verma

Published: Jun 06, 2023, 10:51 AM IST

iphone (10)
iphone (10)

Story Highlights

  • WWDC 2023 इवेंट में iOS 17 सॉफ्टवेयर लॉन्च हो गया है।
  • आईफोन 14 प्रो मैक्स से लेकर आईफोन एक्सआर तक को इस सॉफ्टवेयर का अपडेट मिलेगा।
  • आईफोन 8 औप 6 जैसे आईफोन के लिए iOS 17 का अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा।

अमेरिकन कंपनी एप्पल (Apple) ने WWDC 2023 इवेंट में अपने बहुचर्चित सॉफ्टवेयर iOS 17 को लॉन्च कर दिया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ऑडियो-वीडियो मैसेज जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने उन डिवाइस की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें आईओएस 17 का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा, उन आईफोन्स के नाम भी रिवील किए गए हैं, जिनके लिए इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा। आइए जानते हैं…

इन iPhones को मिलेगा iOS 17 अपडेट

  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone SE 3rd Gen
  • iPhone SE 2nd Gen
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11
  • iPhone XS Max
  • iPhone XS
  • iPhone XR

ऊपर लिस्ट में बताए गए सभी आईफोन को अगले महीने से iOS 17 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

इन डिवाइस को नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

  • iPhone X
  • iPhone 8 Plus
  • iPhone 8
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone 7
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone 6a
  • iPhone SE

आपको बता दें कि एप्पल ऊपर सूची में बताए गए आईफोन्स को डिस्कंन्टिन्यू कर चुका है। इन आईफोन्स की सेल भी भारत में बंद हो गई है। यही कारण है कि अब इन सभी फोन्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा।

इन फीचर्स से लैस है iOS 17

कंपनी के मुताबिक, iOS 17 सॉफ्टवेयर में पर्सनलाइज्ट कॉन्टैक्ट पोस्टर का सपोर्ट दिया गया है। अब यूजर्स को कॉल आने पर वो तस्वीर दिखाई देगी, जिसे उन्होंने उस कॉन्टैक्ट की पहचान के लिए लगाया था। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में लाइव वॉइसमेल फीचर दिया गया है, जो कॉलर को मैसेज छोड़ने और स्पैम कॉल की पहचान करने में सक्षम है। इसमें न्यूरल इंजन टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया है।

इस बार यूजर्स को नए iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट में ऑडियो और वीडियो मैसेज फीचर मिलेगा। इसके अलावा, आईमैसेज को भी अपडेट किया गया है। इस अपडेशन के तहत यूजर आसानी से स्टिकर्स बना सकेंगे।

MacBook Air की डिटेल

आईओएस 17 के अलावा कंपनी ने MacBook Air को भी पेश किया है। इस लैपटॉप की कीमत 1,34,900 रुपये रखी गई है और इसकी सेल 13 जून से शुरू होगी। अब स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस लैपटॉप में 15.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में 8 कोर CPU और 10 कोर GPU दिया गया है। साथ ही, लैपटॉप में 8GB Unified मेमोरी और 512GB SSD इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

Author Name | Ajay Verma

STAY UPDATED WITH OUR NEWSLETTER

Select Language